पटना, जनवरी 4 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी को उनके जन्मदिन की बधाई दी। शकुनी चौधरी के 90वें जन्मदिन के मौके पर उपमुख्यमंत्री के आवास पर विशेष आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री आवास पर जाकर आयोजन में शामिल हुए और दीप जलाकर जन्मदिन मनाया। मौके पर 90 दीप जले। इसके साथ ही 90 नारियल फोड़े गए और शांति एवं सद्भाव का संदेश देने के लिए 90 कबूतर भी उड़ाए गए। मौके के केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह, जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव समेत कई नेता और कार्यकर्ता उपमुख्यमंत्री के आवास पहुंचे और उनके पिता को जन्मदिन की बधाई दी। मौके पर सम्राट चौधरी ने कहा कि उनके पिता ने पहले देश सेवा के लिए सेना में योगदान दिया और उसके बाद रा...