पटना, मार्च 15 -- जदयू नेता डॉ. मधुरेंदु पांडेय ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा केवल एक प्रशासनिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बिहार के सर्वांगीण, संतुलित और जवाबदेह विकास मॉडल की सशक्त अभिव्यक्ति है। बेगूसराय और शेखपुरा जिलों में समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि बिहार में विकास अब केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि योजनाओं की सतत समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन और जनता तक सीधे लाभ की सुनिश्चित डिलीवरी ही इस सरकार की कार्यशैली की पहचान है। जद (यू) मीडिया पैनलिस्ट डा. पांडेय ने सोशल संवाद करते हुए कहा कि समृद्धि यात्रा से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विकास मॉडल और मजबूत हुआ है। जीविका दीदियों को मिला आर्थिक संबल मुख्यमंत्री के सामाजिक न्याय और महिला सशक्तीकरण के एजेंडे का जीवंत मिसाल ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.