मुंगेर, जुलाई 19 -- मुंगेर निज प्रतिनिधि। सदर प्रखंड अंतर्गत प्लस टू उच्च विद्यालय नौवागढ़ी को भी सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय के रूप में चयनित कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया। उप विकास आयुक्त अजीत कुमार और प्रखंड प्रमुख नरेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर आदर्श विद्यालय का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर डीडीसी अजीत कुमार ने कहा, आज पूरे बिहार में मुख्यमंत्री के ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी के तहत आज हम उच्च विद्यालय नौवागढ़ी में उपस्थित होकर इसका शुभारंभ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आदर्श विद्यालय बनने के बाद नौवागढ़ी उच्च विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक माहौल, आधुनिक सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- सरस्वती विद्या निकेतन में छात्र-छात्रा...