मुख्यमंत्री ने मेधावी और जरूरतमंद छात्राओं को वितरित की साइकिलें
नई दिल्ली, मई 31 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र में रविवार को आयोजित 'विकसित मालवीय नगर का संकल्प समारोह' में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शामिल हुईं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बालिका सशक्तीकरण के उद्देश्य से मेधावी एवं आर्थिक रूप से जरूरतमंद 15 छात्राओं को साइकिलें वितरित की। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम 'मन की बात' का सामूहिक श्रवण भी किया। अरविंदो मार्ग स्थित एनसीयूआई ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में नई दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज और मालवीय नगर के विधायक सतीश उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्थानीय विकास कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.