लखनऊ, जुलाई 3 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह मेदांता अस्पताल पहुंचकर वहां भर्ती श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष 89 वर्षीय महंत नृत्य गोपाल दास का कुशलक्षेम जाना। महंत के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने खुद महंत से बातचीत की और डॉक्टरों की टीम से उनके स्वास्थ्य एवं चल रहे उपचार की पूरी जानकारी ली। उन्होंने महंत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। सीएम के साथ अयोध्या के कई महंत भी मौजूद रहे।महंत नृत्य गोपाल दास को 29 जून की दोपहर करीब डेढ़ बजे अचेतावस्था में अयोध्या से लाकर मेदांता की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। यह भी पढ़ें- महंत नृत्य गोपाल को देखने पहुंचे योगी, हेल्थ अपडेट लिया; ICU में हैं राम मंदिर ट्रस्ट प्रमुख शुरुआती जांच में उन्हें पेशाब में संक्रमण (यूरिन इ...