मुख्यमंत्री ने बरेली के तीन शिक्षकों को किया सम्मानित
बरेली, सितम्बर 6 -- शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित प्रदेश स्तरीय समारोह में बरेली के तीन शिक्षकों को सम्मानित किया। इनमें दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज रिठौरा के मानविकी अध्यापक राजपाल और श्री गुलाब राय इंटर कॉलेज के वाणिज्य अध्यापक डॉ. संजय कुमार सिंह को राज्य अध्यापक पुरस्कार मिला। वहीं जय नारायण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के कला अध्यापक विजय पाल प्रजापति को मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह समेत शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। राजपाल को नवाचार आधारित शिक्षण, पौधरोपण, जल संरक्षण, पर्यावरण व स्वच्छता अभियानों तथा स्काउट गतिविधियों में सक्रिय योगदान के लिए चुना गया। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.