पटना, मई 11 -- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को एक्स पर लिखा है कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर देश के सभी वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, अभियंताओं और तकनीक के प्रति समर्पित विशेषज्ञों को हृदय से नमन एवं अनंत शुभकामनाएं। आप सभी के अथक प्रयास से भारत निरंतर नवाचार, विज्ञान और तकनीकी विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने आगे कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व एवं पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के वैज्ञानिक मार्गदर्शन में 11 मई 1998 को सफल पोखरण परमाणु परीक्षण ने भारत की शक्ति, आत्मनिर्भरता और वैज्ञानिक सामर्थ्य को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई थी। यह भी पढ़ें- कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती; पीएम मोदी ने पोखरण की याद दिला क्या कहा यह भी पढ़ें- क्विज व पेंटिंग प्रतियोगिता में सौ विद्यार्थिों ने लि...