लखनऊ, मार्च 1 -- -मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से त्योहार को हर्षोल्लास, शालीनता और मर्यादा के साथ मनाए जाने की अपील की लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रंगों के पावन पर्व 'होली' पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि 'होलिकोत्सव' भारतीय संस्कृति का जीवंत उत्सव है, जो सामाजिक समरसता, आत्मीयता, उत्साह और एकता की भावना को और सशक्त बनाता है। यह पर्व केवल रंगों का नहीं, बल्कि परस्पर सम्मान, सौहार्द और सहयोग का प्रतीक है। शुभकामना सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि विविधताओं से सम्पन्न उत्तर प्रदेश में हमारी साझा परम्पराएं और लोक-उत्सव समाज के सभी वर्गों को जोड़ते हैं। 'होली' हमें द्वेष, भेदभाव और नकारात्मक प्रवृत्तियों से ऊपर उठकर प्रेम, विश्वास और सकारात्मकता की ओर बढ़ने की प्रेरणा देती है। मुख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.