लखनऊ, सितम्बर 3 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने सन्देश में गुरुवार को मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन मानवता को धर्म, सत्य, न्याय और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपने जीवन और श्रीमद्भगवद्गीता के माध्यम से यह सन्देश दिया कि जब अधर्म और अन्याय बढ़ता है, तब धर्म और सत्य की स्थापना के लिए दृढ़ता के साथ खड़ा होना आवश्यक है। उनका जीवन हमें कर्तव्य के प्रति निष्ठा, अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और लोककल्याण के लिए समर्पण की प्रेरणा देता है। यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव ने प्रदेशवासियों को दी जन्माष्टमी की बधाईमुख्यमंत्री का संदेश मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भारती...