मुख्यमंत्री ने पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र से भेंट कर पत्नी के निधन पर जताया शोक
लखनऊ, सितम्बर 20 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गौतमबुद्धनगर में पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र के आवास पर उनसे भेंट की और उनकी पत्नी सत्यवती मिश्रा के निधन पर शोक जताया। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय सत्यवती मिश्रा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान नोएडा के सांसद डॉ. महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह, विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक, पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी, अशोक वाजपेयी, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर व अन्य नेता भी मौजूद रहे। पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी का 13 सितंबर को देहांत हो गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.