नई दिल्ली, मार्च 7 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को सहेली पिंक एनसीएमसी कार्ड के साथ डीटीसी बस में सफर किया। इस दौरान उन्होंने अनुभव किया कि यह सुविधा जमीनी स्तर पर कैसे काम कर रही है। इस दौरान उन्होंने बस में सफर कर रही महिलाओं से भी बातचीत की।मुख्यमंत्री ने सफर के दौरान देखा कि बस में चढ़ते ही कार्ड को मशीन पर सिर्फ टैप करना होता है। इससे उनकी यात्रा तुरंत दर्ज हो जाती है। पूरी प्रक्रिया तेज, आसान और पारदर्शी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली की माताओं, बहनों और बेटियों के लिए यह एक बेहद सुविधाजनक व्यवस्था है। शहर के विभिन्न केंद्रों पर यह कार्ड मुफ्त बनाया जा रहा है। बस आधार नंबर और मोबाइल नंबर के साथ रजिस्ट्रेशन करा डीटीसी बसों में दिल्ली की महिलाएं मुफ्त यात्रा का लाभ उठा सकती हैं। उन्होंने सभी महिल...