पटना, फरवरी 18 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रमजान के पवित्र महीने के प्रारंभ होने पर राज्यवासियों को विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि रमजान का महीना रहमतों का महीना है। पूरे महीने खुदा की रहमतों की बारिश होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खुदा की नजर में रोजेदारों की दुआयें मकबूल होती हैं। खुदा उनकी इबादत को स्वीकार करते हैं और उसके बदले तमाम इंसानों पर अपनी रहमतों की बारिश करते हैं। मुख्यमंत्री ने खुदा से दुआ करते हुए कहा कि तमाम रोजेदारों की दुआओं को कबूल करें और हम सब के बीच मोहब्बत, एक दूसरे के प्रति आदर, सद्भाव और इज्जत की भावना को बढ़ाएं, ताकि हमलोग मिलकर देश एवं राज्य की तरक्की में योगदान दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.