नोएडा, जून 12 -- नोएडा, विक्रम शर्मा। नोएडा, ग्रेनो और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में शुक्रवार से 33 इलेक्ट्रिक और तीन हाइड्रोजन बसें चलनी शुरू हो गईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल रूप से लखनऊ से हरी झंडी दिखाकर इन बसों को रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 जून से 100 बसें चलनी शुरू हो जाएंगी। आने वाले समय में इनकी संख्या बढ़ाकर 500 की जाएगी। नोएडा के सेक्टर-33ए स्थित शिल्प हाट में बसों के शुभारंभ से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किया गया था। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम से वर्चुअल रूप से मुख्यमंत्री ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन महत्वपूर्ण है। नोएडा, ग्रेनो और यमुना क्षेत्र में 33 इलेक्ट्रिक बसों के साथ-साथ यमुना एरिया में तीन हाइड्रोजन बसें भी चलनी शुरू हो रही हैं। यह भी पढ़ें- हर शहर व गांव को इलेक्ट्रिक बस सेवा से जोड़ेंग...