हल्द्वानी, फरवरी 28 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में नैनीताल जिले की 147 करोड़ 28 लाख 56 हजार रुपये की 40 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 72.38 करोड़ की 23 योजनाओं का लोकार्पण तथा 74.90 करोड़ की 17 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इन परियोजनाओं से नैनीताल जिले में आधारभूत संरचना मजबूत होगी और विकास को नई रफ्तार मिलेगी। लोकार्पित प्रमुख योजनाओं में शिप्रा नदी पर 30 मीटर स्पान मोटर पुल, राजकीय औद्योगिक संस्थान हल्द्वानी में टेक्नोलॉजी लैब, कोटाबाग व बेलपोखरा क्षेत्र में नलकूप निर्माण, महिला महाविद्यालय में लैब, लालकुआं में नलकूपों पर स्टेबिलाइजर तथा जल जीवन मिशन के तहत 14 पेयजल योजनाएं शामिल हैं। इसके अतिरिक्त रामगढ़ में पशु...