लखनऊ, अक्टूबर 10 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने मां दुर्गा से प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि भारतीय सनातन धर्म परम्परा में मां दुर्गा की उपासना का प्राचीन काल से ही अत्यन्त महत्वपूर्ण स्थान रहा है। यह भी पढ़ें- शारदीय नवरात्र पर CM योगी ने श्रद्धालुओं से की ये अपील, शांति-समृद्धि की कामनानवरात्रि का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि मां दुर्गा शक्ति की अधिष्ठात्री देवी हैं। वे चराचर जगत की आदिशक्ति हैं, जिनके अनन्त स्वरूप सृष्टि के संचालन और लोककल्याण से जुड़े हैं। साल में दो बार आयोजित होने वाला नवरात्रि पर्व मातृशक्ति के प्रति भारतीय समाज की आस्था और सम्मान का प्रभावी प्रतिन...