लखनऊ, मई 31 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने द रेड बुक ऑफ इमरजेंसी के हिन्दी संस्करण का विमोचन किया। ये किताब सैक्टेम फाउण्डेशन के संस्थापक अध्यक्ष और मेदांता हॉस्पिटल इमरजेंसी मेडिसिन एवं ट्रामा केयर के निदेशक डॉ. लोकेन्द्र गुप्ता ने लिखी है। सह-लेखक डॉ. उत्सव आनंद मणि हैं। यह पुस्तक आम लोगों को आपातकालीन परिस्थितियों की पहचान करने, गंभीर चेतावनी संकेतों को समझने तथा सही समय पर उचित कदम उठाने में मदद करेगी। डॉ. लोकेन्द्र गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सुझाव दिया था कि ये पुस्तक हिन्दी में लिखी जानी चाहिए। ताकि समाज के हर वर्ग तक ये पहुंचे। अधिक से अधिक लोगों के जीवन बचाने में सहायक हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...