मुख्यमंत्री ने दूरभाष पर जाना विधायक का कुशलक्षेम, विधायक ने जताया आभार
शामली, जुलाई 18 -- जलालाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने दूरभाष के माध्यम से क्षेत्रीय विधायक अशरफ अली खान का कुशलक्षेम जाना तथा उनके स्वास्थ्य एवं क्षेत्र की परिस्थितियों की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री के इस आत्मीय व्यवहार पर विधायक ने उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश के मुखिया द्वारा व्यक्तिगत रूप से हालचाल जानना उनके लिए सम्मान और प्रेरणा का विषय है। विधायक ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं विकास कार्यों की जानकारी भी दी। साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद किया। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।बताते यह भी पढ़ें- Shamli News: कैराना से सीएम योगी ने साधे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.