नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता जाफरपुर कला में पुलिसकर्मी द्वारा मारे गए पांडव कुमार के परिवार ने गुरुवार को दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत पांडव कुमार के शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस कठिन घड़ी में वह उनके परिवार के साथ हैं। दिल्ली सरकार उन्हें हर संभव मदद उपलब्ध कराएगी और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार से बातचीत में कहा कि एक बेटे का असमय चले जाना माता-पिता के लिए कितना बड़ा दुख होता है, इसे शब्दों में नहीं कहा जा सकता। इस कठिन घड़ी में हम पूरे परिवार के साथ खड़े हैं। यह भी पढ़ें- अररिया: मांग: पीड़ित परिवार को मिले उचित मुआवजा, सुरक्षा और न्याय यह घटना अस्वीकार्य है। मामले में आरोपी की गिरफ्तारी हो ...