कानपुर, अगस्त 23 -- कानपुर देहात, संवाददाता। प्रधानमंत्री पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोइयों एवं उनके आश्रितों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने लखनऊ में किया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण माती स्थित ईको पार्क सामुदायिक भवन में देखा गया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने रसोईयों को प्रतीकात्मक स्वास्थ्य कार्ड सौंपे। राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला और डीएम कपिल सिंह ने 20 पात्र लाभार्थियों को प्रतीकात्मक कैशलेस चिकित्सा सुविधा कार्ड वितरित किए गए। यह भी पढ़ें- रसोइयों को चार सौगातें, मानदेय बढ़कर तीन हजार रुपयेकार्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी उपस्थित शिक्षकों एवं रसोइयों को योजना के उद्देश्यों, पात्रता, लाभ एवं चिकित्सा सुविधा प्राप्त करने की प्रक्रिया ...