मुख्यमंत्री ने दिया डॉ. श्वेता को विशिष्ट महिला वैज्ञानिक पुरस्कार
कानपुर, अप्रैल 8 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) की प्रतिष्ठित कृषि वैज्ञानिक डॉ. श्वेता को उनके उत्कृष्ट शोध कार्यों के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशिष्ट महिला वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित किया। यह पुरस्कार गन्ना अनुसंधान संस्थान लखनऊ में हुई तीन दिवसीय कृषि संगोष्ठी में प्रदान किया गया। विवि के मीडिया प्रभारी डॉ. खलील खान ने बताया कि डॉ. श्वेता ने अपने शोध कार्यों की मदद से किसानों और कृषि क्षेत्र को भी नई दिशा देने का कार्य किया है। विवि के कुलपति के विजयेंद्र पांडियन ने डॉ. श्वेता की उपलब्धि पर बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.