पटना, फरवरी 28 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उनके 63वें निर्वाण दिवस के मौके पर मुख्य राजकीय समारोह महाप्रयाण घाट बांस घाट स्थित उनके समाधि के निकट आयोजित किया गया। वहां मुख्यमंत्री ने देशरत्न की समाधि पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की। समाधि की परिक्रमा कर उन्हें नमन भी किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से बिहार लोक भवन सचिवालय के अपर सचिव, उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन की ओर से जिला दंडाधिकारी पटना, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से पटना के प्रमंडलीय आयुक्त ने देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की समाधि पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सांसद सह जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, विधायक श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.