फरीदाबाद, फरवरी 12 -- फरीदाबाद, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार झूला सेफ्टी पॉलिसी बनाएगी ताकि भविष्य में सूरजकुंड जैसे हादसे रोके जा सकें। गुरुवार को सूरजकुंड झूला हादसे में घायल लोगों से अस्पताल जाकर मुलाकात करने के दौरान मुख्यमंत्री ने यह बात कहीं। उन्होंने घायलों के इलाज का खर्च सरकार द्वारा उठाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुवार को सूरजकुंड की होटल राजहंस होटल हेलीकॉप्टर से पहुंचे थे। जहां उन्होंने सरकार की तरफ से दिए भोज की मेजबानी की। उसके बाद सुप्रीम अस्पताल में भर्ती तीनों घायलों से मुलाकात की। उन्होंने मरीजों का हालचाल जाना और डॉक्टरों से उपचार की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने घायलों और उनके परिजनों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर कदम पर उनके साथ है। उन्होंने कहा कि इलाज में किसी प्रका...