मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों को सौंपा 125 करोड़ का चेक
मुजफ्फरपुर, जुलाई 13 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एमआईटी की सभा में जीविका समूहों के लिए 125 करोड़ रुपये का चेक प्रदान किया। यह चेक जीविका दीदी शोभा कुमारी व सोनी कुमारी को सौंपा गया। मुख्यमंत्री उद्यमी विकास योजना के तहत पवन कुमार को छह लाख रुपये का चेक सौंपा। अंजली कुमारी को आवास योजना के तहत चाबी सौंपी गई। आयुष्मान कार्ड योजना के तहत मुकुंद मोहन झा व बिहार शताब्दी योजना असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत गायघाट के नथुनी ठाकुर को दो लाख रुपये का चेक मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.