सीवान, जनवरी 23 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार समृद्धि यात्रा के अवसर मैरवा पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मेडिकल कॉलेज परिसर में लगे जीविका स्टॉल का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों का अवलोकन किया। उनकी गुणवत्ता, स्वच्छता, पोषण स्तर, पैकेजिंग, ब्रांडिंग व विपणन व्यवस्था की सराहना की। मुख्यमंत्री ने दीदियों से संवाद करते हुए उनके कार्यों की प्रशंसा की। कहा कि जीविका समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह एक सशक्त पहल है। स्टॉल पर मौजूद जीविका दीदियों ने बताया कि मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना के तहत उन्हें उत्पादन समूहों का गठन कर रोजगार से जोड़ा गया है। इससे उनकी आय में निरंतर वृद्धि हो रही है। स्वास्थ्य व पोषण अभियान के तहत स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.