देवरिया, मई 23 -- देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में जिला अस्पताल बनाने की उम्मीद जगा दी। उन्होंने प्रशासन से जिला अस्पताल बनाने को जमीन चिन्हित करने को कहा, जिससे जिला अस्पताल बनाने को शासन से मंजूरी दी जा सके। जिला अस्पताल बनने से मेडिकल कालेज पर मरीबों का दबाव कम होगा।वर्ष 2018 में जिला अस्पताल व जिला महिला अस्पताल की करीब 27 एकड़ जमीन पर मेडिकल कालेज खोलने को मेडिकल कालेज के नाम कर दिया गया था। करीब छह साल पहले महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कालेज अस्तित्व में आ गया। इस समय कालेज में एमबीबीएस की पहले से लेकर अंतिम बैच की पढ़ाई चल रही है। यह भी पढ़ें- सीएम योगी के दौरे से पहले सपा नेता समेत कई संगठन के लोग हाउस अरेस्ट, आंदोलन रोके दोनों जिला अस्पताल के डाक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ को भी मेडिकल कालेज से संबंद्ध कर दिया। अस्...