गोरखपुर, जुलाई 12 -- राजीव दत्त पाण्डेय गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार की सुबह गोरखपुर से प्रदेशव्यापी पौधरोपण महायज्ञ - 2026 का शुभारंभ किया। ‌‌रविवार सुबह उन्होंने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे भगवानपुर टोल प्लाजा गीडा सेक्टर 28 के समीप पौधरोपण किया। साथ ही उन्होंने पवित्र त्रिवेणी (नीम, पीपल और बरगद) के पौधे रोपे और गुब्बारे उड़ाकर पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया। यह भी पढ़ें- गोरखपुर से सूबे में 33 करोड़ पौधरोपण पवित्र त्रिवेणी लगा शुभारंभ करेंगे सीएम योगी इसके पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय राज्यमंत्री संजय निषाद, वन एवं पर्यावरण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, सांसद रवि किशन शुक्ला एवं समस्त जनप्रतिनिधियों के साथ आयोजन स्थल पर लगे स्टॉल का अवलोकन कर उन्हें उत्साहित किया। उसके...