सहारनपुर, अगस्त 25 -- गांव बिलासपुर में कैंसर पीड़िता के पति द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर आर्थिक मदद की गुहार लगाने पर मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने संज्ञान लिया है। जिस पर पीड़िता के बारे में जानकारी लेने के लिए सचिव गांव पहुंचा। भोपाल कश्यप की पत्नी संयोगिता कश्यप काफी समय से कैंसर से पीड़ित चल रही हैं। जिसका इलाज चंडीगढ़ पीजीआई में चल रहा है। पीड़िता के पति भोपाल कश्यप मजदूर है। जिसने अपनी पत्नी के इलाज पर अपना घर तक बेच दिया है। भोपाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आर्थिक मदद की गुहार लगाई थी। जिस पर संज्ञान लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय से संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए गए। इसके बाद सीडीओ के निर्देश पर ग्राम पंचायत सचिव रविंद्र कश्यप ने उनके घर जाकर उनकी आर्थिक स्थिति जानी। जांच में पता चला कि सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.