लखनऊ, जून 23 -- सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सरोजनीनगर की विकास यात्रा पर आधारित 'मैं हूं सरोजनीनगर' पुस्तक का विमोचन किया। विधायक डॉ. सिंह ने मुख्यमंत्री को पुस्तक की विषयवस्तु से अवगत कराते हुए सरोजनी नगर परिवार की विकास यात्रा, जनभागीदारी आधारित पहलों और क्षेत्र में हुए व्यापक परिवर्तन की जानकारी दी। डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि 'मैं हूं सरोजनीनगर' केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि सरोजनी नगर परिवार के विश्वास, संकल्प, जनभागीदारी और विकास यात्रा का जीवंत दस्तावेज है। पुस्तक में क्षेत्र के समग्र विकास और जनकल्याण से जुड़े विविध आयामों का विस्तृत विवरण समाहित है। शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, आधुनिक आधारभूत...