रुद्रपुर, अप्रैल 9 -- प्रवीण कोहली, खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को खटीमा के खेतलसंडा में सीएसडी कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण किया। सीएम ने कहा कि दस साल पहले देखा सपना आज साकार हुआ है। इस कैंटीन का लाभ इस क्षेत्र के ग्यारह हजार पूर्व सैनिकों को मिलेगा। इस दौरान सीएम ने 60 वीर नारियों और 80 वीर योद्धाओं को सम्मानित किया। बता दें कि सीएसडी कैंटीन अभी तक पुराने सरकारी अस्पताल में चल रही थी। सेवा संकल्प धारिणी फाउंडेशन की ओर से स्वर्गीय सूबेदार शेर सिंह धामी की छठी पुण्यतिथि पर आयोजित गौरव सैनिक सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री धामी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने सात करोड़ सत्रह लाख की धनराशि से बनी सीएसडी कैंटीन व एक करोड़ 62 लाख रुपये से बने सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण किया। इससे पूर्व कार्यक्रम स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.