प्रयागराज, जनवरी 10 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह संगम स्नान व गंगा पूजन कर माघ मेला के सकुशल संपन्न होने की कामना की। मकर संक्रांति स्नान पर्व से पांच दिन पहले प्रयागराज आए मुख्यमंत्री परेड स्थित हेलीपैड से वीआईपी घाट गए। घाट से मोटर बोट पर सवार होकर संगम में बनी जेटी पर पहुंचे। संगम में जेटी पर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने स्नान से पहले आचमन किया और फिर सतुआ बाबा के साथ संगम में उतरे। मुख्यमंत्री ने संगम में तीन डुबकी लगाई। मुख्यमंत्री के बाद प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने भी संगम स्नान किया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने गंगा पूजन किया। मुख्यमंत्री सुबह 10:40 बजे संगम पहुंचे और वहां से 11:10 बजे वीआईपी घाट वापस आए। गंगा पूजन कर वीआईपी घाट लौटे सीएम काफिले के साथ प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.