नई दिल्ली, मई 31 -- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर हरसंभव सहायता देने का दिया आश्वासननई दिल्ली प्रमुख संवाददाता सैदुलाजाब में मकान गिरने वाले घटनास्थल का रविवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दौरा किया और राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से घटना की पूरी जानकारी ली और चल रहे बचाव कार्य की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर पूरी घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि घटना के दोषी अधिकारियों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- CM रेखा ने किया साकेत में गिरी पांच मंजिला इमारत का दौरा, होगी मजिस्ट्रियल जांच; जर्जर इमारतों पर भी एक्शन की तैयारीराहत एवं बचाव कार्य अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), दिल्...