मुख्यमंत्री ने किया एशियन ओपन आइस स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ
देहरादून, अगस्त 17 -- देहरादून। हिमाद्री आइस रिंक में सोमवार को एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी-2026 का आगाज हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 17 से 20 अगस्त तक होने वाली प्रतियोगिता में भारत समेत 14 देशों के 270 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। चीन, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया सहित कई देशों के खिलाड़ी बर्फ पर अपना दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता का आयोजन महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित हिमाद्री आइस रिंक में हो रहा है। भारत लगातार दूसरी बार इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है। यह भी पढ़ें- भारत ने पहले मैच में दिखाया दम, चीन के साथ मुकाबला हुआ ड्रॉ, नवनीत-दीपका ने किया गोल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.