मुख्यमंत्री ने एशियाई खेलों के पदक विजेताओं को बधाई दी
पटना, अक्टूबर 3 -- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन कर देश के लिए पदक जीतने वालों को हार्दिक बधाई दी है। शनिवार को उन्होंने एक्स पोस्ट पर लिखा कि हॉकी में मलेशिया को हराकर स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई। सीएम ने आगे लिखा कि आपके शानदार प्रदर्शन, अदम्य आत्मविश्वास और बेहतरीन टीम भावना ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। आपकी यह स्वर्णिम सफलता देश के युवा खिलाड़ियों को निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। सीएम ने फ्रीस्टाइल कुश्ती में 97 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा में दीपक पुनिया के कांस्य पदक और तीरंदाजी में महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में मात्र 17 वर्ष की उम्र में स्वर्ण पदक जीतने वाली कुमकुम अनिल मोहोड़ को बधाई दी और कहा कि उन्होंने भारत को गौरवान्वित किया है। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.