मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के शहीद आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि
देहरादून, अक्टूबर 2 -- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कचहरी परिसर स्थित शहीद स्थल पहुंचकर रामपुर तिराहा कांड के शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शहीदों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री खजान दास भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद राज्य आंदोलनकारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। आंदोलनकारियों ने चिह्नीकरण और सरकारी नियुक्तियों से जुड़ी मांगें मुख्यमंत्री के सामने रखीं। मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। शहीद स्थल पर आयोजित गोष्ठी में प्रदेशभर से राज्य आंदोलनकारी पहुंचे हैं। इस दौरान शहीद आंदोलनकारियों के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: रामपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.