मुख्यमंत्री ने ईद की मुबारकबाद दी
पटना, मार्च 20 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ईद-उल-फित्र के मौके पर प्रदेश एवं देशवासियों विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को ईद की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि पवित्र रमजान के महीने में रोजेदारों द्वारा की गयी इबादतों से उनके घर-परिवार के साथ-साथ प्रदेश और देश में शान्ति एवं समृद्धि आयेगी। सीएम ने कहा कि मेरी कामना है कि समाज में अमन-चैन, भाईचारा कायम रहे। ईद का दिन इनाम का दिन है। खुदा इस मुबारक दिन पर अपने नेक बंदों को इनाम से नवाजते हैं। खुदा हम सब पर अपनी रहमतों की बारिश करें और हम सब का जीवन सुख, शांति, समृद्धि से भरा रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत एक महान देश है। यहां विभिन्न धर्मों, सम्प्रदायों एवं मतावलंबियों के बीच पारस्परिक सौहार्द, प्रेम और सहिष्णुता बेमिसाल है। यहां सभी लोग एक दूसरे के पर्व त्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.