मुख्यमंत्री ने आयुर्वेद दिवस के अवसर पर भगवान धन्वन्तरि की पूजा की
देहरादून, सितम्बर 23 -- देहरादून। आयुर्वेद दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में भगवान धन्वन्तरि की पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के आरोग्य, सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुर्वेद हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा और समृद्ध विरासत का महत्वपूर्ण अंग है। स्वस्थ जीवनशैली और रोगों से बचाव में आयुर्वेद की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज आयुर्वेद और भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिल रही है। यह भी पढ़ें- प्राचीन चिकित्सा पद्धति पर आज भी भरोसा यह भी पढ़ें- Jaunpur News: विश्व आयुर्वेद दिवस पर स्वास्थ्य संगोष्ठी का होगा आयोजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.