मुख्यमंत्री ने आम बागवान सूर्यमणि यादव को किया सम्मानित
जौनपुर, जुलाई 4 -- जौनपुर, संवाददाता। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में उद्यान विभाग की ओर से तीन दिवसीय आम महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारम्भ शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। आम महोत्सव कार्यक्रम में प्रत्येक जनपद से आए कृषकों ने अपने उत्पाद का प्रदर्शन करते आम का स्टाल भी लगाया। इसमें जिले के प्रगतिशील कृषक सिकरारा ब्लाक के विशुनपुर गांव निवासी सूर्यमणि यादव ने प्रतिभाग किया। जिला उद्यान अधिकारी डॉ.सीमा सिंह राणा ने बताया कि सूर्यमणि यादव ने अपने स्टाल पर आम की प्रजातियां रेड आइवोरी, रेड पाल्मर, ब्रुनेई किंग, आर-2 ई-2 बनाना मैंगो, किंग आफ चाकापात, हनी ड्यू, मियाजाकी आदि का प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- प्रदेश के आमों की अधिक से अधिक किस्मों को जीआई टैग दिलाए उद्यान विभाग- योगी प्रदर्शनी में जौनपुर के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.