पटना, फरवरी 25 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी को उनके जन्मदिन की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में सदन को भी इसकी जानकारी दी कि अशोक चौधरी का आज जन्मदिन है। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने सदन की ओर से भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। विधान परिषद में भी सदन की ओर से सभापति अवधेश नारायण सिंह ने मंत्री को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर भी मंत्री को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कहा कि-आपके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की कामना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...