गोरखपुर, मई 5 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सिविल लाइंस पार्क रोड निवासी, प्रतिष्ठित कारोबारी एवं वरिष्ठ समाजसेवी अजय कुमार श्रीवास्तव (अतुल) के आवास पर जाकर उनके दिवंगत पुत्र अंबरीश श्रीवास्तव को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। अंबरीश श्री चित्रगुप्त मंदिर सभा के मंत्री थे। 24 अप्रैल को उनका असामयिक निधन हो गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंबरीश श्रीवास्तव के चित्र पर पुष्प अर्पित किया और अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत की आत्मा की चिर शांति के लिए महायोगी गुरु गोरखनाथ से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने अंबरीश के पिता अजय कुमार श्रीवास्तव (अतुल), माता संध्या श्रीवास्तव, पत्नी दीपाली श्रीवास्तव से बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया। यह भी पढ़ें-...