पटना, मार्च 27 -- Nitish Nishant Meeting: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके पुत्र निशांत कुमार के बीच मुख्यमंत्री आवास में बंद कमरे में लंबी बातचीत हुई। इसके पहले निशांत कुमार ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से उनके घर जाकर मुलाकात की। पार्टी की सक्रिय सदस्यता लेने के बाद से वे काफी ऐक्टिव हैं। पार्टी में नीचे से लेकर ऊपर तक के नेताओं और कार्यकर्ताओं से संपर्क कर रहे हैं। निशांत कुमार अपने पिता नीतीश की राजनीति और उनके कार्यों का गहन अध्ययन भी कर रहे हैं। निशांत कुमार गुरुवार को सबसे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता और उर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव से मिलने उनके सरकारी आवास पर पहुंचे। उनके बीच लगभग आधे घंटे तक बातचीत हुई। बाद में उर्जा मंत्री ने इसे औपचारिक भेंट बताया। उन्होंने कहा कि निशांत कुमार संगठन को मजबूत बनाने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं...