मुंगेर, मार्च 19 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज गुरुवार को अपनी 'समृद्धि-यात्रा' के तहत मुंगेर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले में कई नवनिर्मित भवनों का उद्घाटन, विकास योजनाओं का शिलान्यास और जनसंवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 10:40 बजे मुंगेर के पोलो मैदान स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। वहां से सीधे नवनिर्मित जिला उद्योग केंद्र भवन जाकर उसका उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे कष्टहरणी घाट के सौंदर्गीकरण कार्यों का निरीक्षण करेंगे। ​मुंगेर भ्रमण के दौरान सीएम भगत सिंह चौक के पास पशुपालन, मत्स्य एवं डेयरी उद्योग के संयुक्त भवन का भी उद्घाटन करेंगे। साफियाबाद हवाई अड्डा परिसर में वे विभिन्न विकासात्मक स्टॉलों का जायजा लेंगे और रिमोट के जरिए कई योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। वहा...