मुंगेर, मार्च 20 -- मुंगेर, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी 'समृद्धि यात्रा' के क्रम में गुरुवार को मुंगेर पहुंचे। यहां उन्होंने ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व वाले प्रसिद्ध कष्टहरणी घाट का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री ने गंगा तट पर चल रहे सौंदर्यीकरण और घाट के पुनर्विकास कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। घाट पर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने गंगा की धारा और घाट की वर्तमान स्थिति को देखा। जल संसाधन विभाग और नगर विकास विभाग के अधिकारियों ने नक्शे के माध्यम से चल रही परियोजनाओं की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए और इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए ताकि श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.