जहानाबाद, मार्च 24 -- जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू पार्टी के चौथी बार निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए। जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं जदयू के जिला अध्यक्ष प्रो सुशील कुमार सिन्हा ने बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व अनुभव और जन सेवा के प्रतीक समर्पण से पार्टी लगातार मजबूत हो रही है और बिहार के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में मार्गदर्शन में जदयू और अधिक सशक्त बनेगा तथा समाज के हर वर्ग के हित में कार्य होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के सशक्त मार्गदर्शन कुशल नेतृत्व में पार्टी मजबूत होगी। बधाई देने वाले में जदयू के प्रदेश महासचिव राजू सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश नारायण चंद्रवंशी,दिलीप कुशवाहा, वरीय नेता संजय सिंह, इवरार अहमद, निरंजन कु...