गुड़गांव, जून 1 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सोमवार को गुरुग्राम सेक्टर-29 स्थित महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती पार्क में योगाभ्यास किया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में आयोजित राज्यव्यापी योग अभ्यास अभियान का शुभारंभ हुआ। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर अभियान की शुरुआत के साथ योग साधकों के साथ योगाभ्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि भारत की महान सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है। योग ने हजारों वर्षों से मानवता को स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन जीने की राह दिखाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज दुनिया के अधिकांश देशों में लोग इसे अपना रहे हैं। योग किसी धर्म, जाति या संप्रदाय तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संपूर्ण मा...