रुद्रपुर, मार्च 20 -- खटीमा। हल्द्वानी में हुई समीक्षा बैठक के बाद शुक्रवार शाम सवा छह बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोहियाहेड पहुंचे। खटीमा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान लोहियाहेड हेलीपैड पर मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों और आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का निराकरण सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए अधिकारी इस दिशा में तेजी से कार्य करें। वहीं शनिवार सुबह मुख्यमंत्री खटीमा से ही हल्द्वानी में आयोजित जनसभा में शामिल होने को रवाना होंगे। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका खटीमा के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, काशीपुर मेयर दीपक बाली, उपाध्यक्ष सतीश भट्ट, भवानी भंडारी, रंदीप पोखरिया, डीएम नितिन सिंह भदौरिया, एसए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.