मुख्यमंत्री धामी ने सिख समाज के राष्ट्र निर्माण और तराई विकास में योगदान सराहा
नई दिल्ली, सितम्बर 13 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को रुद्रपुर में आयोजित पंजाबी गौरव सम्मेलन में प्रतिभाग किया। सिख समाज की ओर से मुख्यमंत्री को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाबी गौरव सम्मेलन पंजाबी समाज की गौरवशाली परंपरा, संस्कृति, संस्कार, साहस, सेवा और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। सिख गुरुओं की महान परंपरा भारतीय संस्कृति की श्रेष्ठ विरासत का महत्वपूर्ण आधार है। गुरु साहिबान का जीवन अन्याय के विरुद्ध संघर्ष, जरूरतमंदों की सेवा, मानवता की रक्षा और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है।राष्ट्र निर्माण और तराई के विकास में अहम भूमिका धामी ने कहा कि पंजाबी और सिख समाज ने मेहनत, ईमानदारी और उद्यमशीलता के बल पर देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.