मुख्यमंत्री धामी ने शुरू की नेस्ले की ग्रामीण विकास परियोजना
रुद्रपुर, जुलाई 10 -- रुद्रपुर, संवाददता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में नेस्ले इंडिया की कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के तहत शुरू की गई एकीकृत ग्रामीण विकास परियोजना का शुभारंभ किया। यह परियोजना बीएआईएफ डेवलपमेंट रिसर्च फाउंडेशन के सहयोग से संचालित की जाएगी। कार्यक्रम में सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामुदायिक प्रतिनिधि, ग्राम प्रधान व नेस्ले इंडिया और बीएआईएफ के अधिकारी मौजूद रहे। परियोजना के तहत ऊधमसिंह नगर और चम्पावत जिले के 10 गांवों धरमपुर (मटकोटा), छत्तरपुर, कीरतपुर, दानपुर, बगावाला, शांतिपुरी-2, फौजी मटकोटा (बिंदुखेड़ा), नगला तराई, ककनई और मंच के 15 हजार से अधिक ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। यह परियोजना चार प्रमुख क्षेत्रों-पोषण व स्वास्थ्य, भविष्य के लिए तैयार विद्यालय, जल, स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.