मुख्यमंत्री धामी ने पिथौरागढ़ में उच्चीकृत क्रिकेट मैदान का लोकार्पण किया, खिलाड़ियों संग मैदान में उतरकर बढ़ाया उत्साह
नई दिल्ली, मई 11 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पिथौरागढ़ जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान श्री सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्टेडियम पहुंचकर उच्चीकृत क्रिकेट मैदान का लोकार्पण किया और इसे जनपदवासियों को समर्पित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरे और क्रिकेट, फुटबॉल तथा अन्य खेल गतिविधियों में भाग लेकर युवाओं का उत्साहवर्धन किया। सरकारी प्रेस नोट के अनुसार, मुख्यमंत्री धामी ने क्रिकेट पिच पर स्वयं बल्लेबाजी करते हुए छह गेंदों का ओवर खेलकर मैदान का औपचारिक उद्घाटन किया। मैदान में खिलाड़ियों के साथ मुख्यमंत्री का आत्मीय और उत्साहपूर्ण अंदाज देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रेमी, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.