नई दिल्ली, जून 30 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को चंपावत में आयोजित कार्यक्रम में अत्याधुनिक एमआरआई मशीन का लोकार्पण किया और सीमांत क्षेत्र के लिए Rs.40 करोड़ से अधिक की स्वास्थ्य परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ उत्तराखंड ही समर्थ, आत्मनिर्भर और विकसित उत्तराखंड का आधार है। कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत आईसीआईसीआई फाउंडेशन फॉर इन्क्लूसिव ग्रोथ के सहयोग से लगभग Rs.6 करोड़ की लागत से स्थापित यह एमआरआई मशीन अब चंपावत सहित आसपास के सीमांत क्षेत्रों के लोगों को उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक चंपावत, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और आसपास के क्षेत्रों के गंभीर मरीजों को एमआरआई जैसी जटिल जांचों के लिए हल्द्वानी या अन्य बड़े शहरों में जाना पड़ता था। इससे मरीजों...