मुख्यमंत्री धामी ने किया श्रीरामलीला पुस्तक का विमोचन
रिषिकेष, अक्टूबर 22 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास में साहित्यकार एवं स्पर्श हिमालयीय, माजरी की प्रोफेसर डॉ. ममता कुंवर की शोधपरक पुस्तक श्रीरामलीला संस्कार, त्याग और मर्यादा की अद्भुत गाथा का विमोचन किया। पुस्तक में गढ़वाल की पारंपरिक रामलीलाओं की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की पहल की गई है। पुस्तक में पर्वतीय क्षेत्रों की रामलीलाओं में प्रचलित चौपाइयों, रागनियों, छंदों और दोहों को मंचन क्रम के अनुसार संकलित किया गया है। यह सामग्री कलाकारों, आयोजन समितियों और शोधार्थियों के लिए उपयोगी होगी। पुस्तक के माध्यम से गढ़वाल की विशिष्ट गायन शैली और लोकनाट्य परंपरा को संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। मौके पर कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी, राजेश कुंवर, रणजीत गुसाईं, भाजपा प्रदेश क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.